गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प, CM हिमंत ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए निर्देश

0
67

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 10वां दिन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम के गुवाहाटी में है। मंगलवार यानी आज गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच फिर झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी शहर में यात्रा की इजाजत मांग रहे थे, लेकिन इजाजत न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त झड़प हो गई।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है, जबकि राहुल गांधी की यात्रा शहर‌ के अंदर की तरफ बढ़ रही थी। इसी वजह से रोड पर बाद में पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे और इसी दौरान कांग्रेस नेता की बस के साथ चल रहे लोगों की पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, जबकि राहुल गांधी दूर से देख रहे थे।

हम नहीं तोड़ेंगे कानून- राहुल गांधी 

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना पर बोलते हुए कहा कि बजरंग दल और जेपी नड्डा जी की रैलियां इस मार्ग से हुई थीं, लेकिन वे हमें रोक रहे हैं। हम कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत हैं, हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं, लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here