Monday, October 27, 2025
spot_img
Homeमनोरंजनसिनेमा थिएटर में ‘फाइटर’ देख रहे लोगों के बीच पहुंचे ऋतिक रोशन,...

सिनेमा थिएटर में ‘फाइटर’ देख रहे लोगों के बीच पहुंचे ऋतिक रोशन, फैंस हुए खुश

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है| थिएटर्स में दस्तक देते ही इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है| फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है| इसी बीच ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया|

मुंबई के एक थिएटर में सरप्राइज विजिट करके ऋतिक रोशन ने सभी को हैरान कर दिया| इसी का एक वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है| वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक फाइटर की टीम के साथ एंट्री मारते नजर आ रहे हैं| वहीं अचानक अपने पसंदीदा एक्टर को देख मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे| ऋतिक ने फिल्म को मिल रहे ढेर सारे प्यार के लिए सभी लोगों का शुक्रिया अदा भी किया|

फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो दीपिका और ऋतिक के अलावा फाइटर में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, ऋषभ साहनी और संजीदा शेख जैसे बेहतरीन स्टार्स हैं| फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका में नजर आ रहे हैं, तो वहीं दीपिका स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ के रूप में दिख रहीं हैं|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular