Tuesday, October 28, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशAkhilesh Yadav : गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है.

Akhilesh Yadav : गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है.

अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय प्रदेश में भू माफियाओं की सरकार चल रही है। शायद ही कोई जिला बचा हो जहां भाजपा के भू माफिया जमीनों पर कब्जा न कर रहे हों।केंद्र सरकार ईडी और इनकम टैक्स का डर दिखाकर दबा रही है

मैनपुरी: करहल में निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन से ही चुनाव लड़कर भाजपा का सफाया करेंगे। हमारा गठबंधन और सीटों का बंटवारा अच्छी तरह से होगा। भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी को ही टिकट मिलेगी।

अखिलेश ने कहा है भाजपा सबसे भ्रष्ट राजनीतिक दल है। ये बेईमानों की पार्टी है, इसे जनता की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश का संविधान बचाने के लिए लड़ा जाएगा। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और सभी दलों के साथ आईएनडीआई गठबंधन तथा पीडीए महत्वपूर्ण काम करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular