Tuesday, October 28, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी विधानसभा में अखिलेश का योगी पर हमला! सपा के सवालों में...

यूपी विधानसभा में अखिलेश का योगी पर हमला! सपा के सवालों में घिरी बीजेपी

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आखिरी सत्र में शनिवार यानी 10 फरवरी को खूब हंगामा बरपा। बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने CM योगी को सवालों के कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया। इस मौके पर अखिलेश ने अलग-अलग विभागों को पिछले वर्ष आवंटित किए गए बजट और उस पर हुए खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि, “BJP हर बार सबसे बड़ा बजट पेश करती है पर उसे खर्च नहीं कर पाती है। सरकार ने जितना आवंटित किया है, उस पर खर्च कितना किया, इस बात की जानकारी सदन में कभी नहीं दिया।

akhilesh yadav satish mahana argument in vidhansabha Archives - Bharat  Samachar | Hindi News Channel

बता दें कि, अखिलेश यादव ने एक शेर बोलते हुए सदन में अपनी बात कही। उन्होंने कहा, “शेर उनके मुंह से अब अच्छे नहीं लगते, 46 में 56 की जो बात करते हैं।’ यूपी का बजट सात लाख करोड़ का हो या आठ लाख करोड़ का पर सबसे बड़ा सवाल आज भी यही है कि आपके बजट के अंदर प्रदेश की 90 फीसदी जनता के लिए क्या है? साथ ही उन्होंने अब तक के सबसे बड़े बजट पर तंज कसते हुए एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा की, बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर और पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर।”

अखिलेश ने शेरो शायरी के बहाने योगी पर किया हमला

अखिलेश यादव ने कुछ पंक्तियों के सहारे योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि, “यहां कुछ और कहता है, वहां कुछ और कहता है….. हकीकत कुछ है लेकिन दास्तां कुछ और कहता है….. कली से ताजगी, फूलों से खुशबू हो गई गायब….. चमन का हाल कुछ है, बागबां कुछ और कहता है।”

भगवान राम का अपमान करता है BJP  

उन्होंने भगवान राम का जिक्र करते हुए कहा कि, “जो लोग कहते हैं कि वो राम को लेकर आए हैं वो सिर्फ प्रभु श्रीराम का अपमान करते हैं। ऐसा बोलकर आप धर्म और प्रभु श्रीराम का अपमान कर रहे हैं। आप लोगों को भगवान श्रीराम का अपमान बंद कर देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular