मशहूर गजल गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे ये खबर सुनकर उनके चाहने वालों में आज उदासी छा गई है.बीते कई महीनों से बीमार चल रहे पंकज उधास ने आज मुंबई के क्रैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है.पंकज उधास के परिवार ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है.उनके परिवार ने ट्वीट कर कहा कि,बहुत भारी मन से,हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं.पंकज उधास के निधन की खबर लोगों के लिए सदमे की तरह आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज उधास का निधन 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। गायक लंबे समय से बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके चाहने वालों को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बॉलीवुड में छाई शोक की लहर
पंकज उधास के निधन की खबर पर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने पंकज उधास के निधन को संगीत जगत का बड़ा नुकसान बताया है.मशहूर सिंगर सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर पंकज उधास को याद कर भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है.सोनू निगम ने लिखा है,मेरे बचपन का महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है…श्री पंकज उधास जी आप हमेशा याद आएंगे….आप नहीं रहे,ये देखकर मेरा दिल भर आया है…ओम शांति।

पंकज उधास के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, पीएम मोदी ने अपनी X पोस्ट में लिखा, हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक..
मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गृह मंत्री ने प्रकट की संवेदना.. जताया शोक
पंकज उधास जी ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी ग़ज़लों और गीतों ने हर उम्र और वर्ग के लोगों के दिलों को छुआ। आज उनके चले जाने से संगीत की दुनिया में एक बड़ी रिक्तता आई है, जिसे लम्बे समय तक भर पाना मुश्किल है। वे अपने गीतों और ग़ज़लों के माध्यम से सदैव हमारे बीच रहेंगे। मैं शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। ॐ शांति शांति



