Monday, October 27, 2025
spot_img
Homeअपराधइंडिया टूर पर आई विदेशी महिला से दस दरिंदों ने किया गैंगरेप,

इंडिया टूर पर आई विदेशी महिला से दस दरिंदों ने किया गैंगरेप,

भारत घूमने आई एक विदेशी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। स्पेन की महिला से करीब आठ से दस लोगों ने शुक्रवार देर रात गैंगरेप किया। महिला अपने पति के साथ दुमका आई हुई थी, वहीं उसके साथ गैंगरेप किया।

जानकारी के मुताबित पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई। महिला को देर रात हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, जहां दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार भी पहुंचे। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये विदेशी जोड़ा स्पेन के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए भारत पहुंचा था। 

वारदात होने के बाद महिला खुद अपने पति के साथ बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। फिलहाल पीड़िता का इलाज जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular