काफी कोशिशो और नाटो के सभी देशों को मनाने के बाद स्वीडन को नाटो का 32वां सदस्य देश बना लिया गया है, जानकारी के लिए बताते चले लगभग दो दशकों तक गुट निरपेक्ष रहा स्वीडन नाटो की छत्रछाया में शामिल हो गया है.
क्या कहा स्वीडन के पीएम ने : एक कार्यक्रम के दौरान उल्फ क्रिस्टीरसन ने देश के नाटो में शामिल होने को स्वतंत्रता की जीत बताया है, उन्होंने कहा कि ‘स्वीडन ने लोकतांत्रिक तरीके से, निष्पक्ष, संप्रभु और एकमत होकर नाटो में शामिल होने का फैसला किया है’
क्या कहा नाटो के सचिव जनरल जेंस स्टोल्टेनबर्ग : नाटो के सचिव जनरल जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने बयान जारी कर कहा कि ‘यह एक ऐतिहासिक दिन है, स्वीडन को अब नाटो में एक अधिकारपूर्वक जगह मिलेगी और उसकी बात का भी नाटो की नीतियों और फैसलों में ध्यान रखा जाएगा।’



