Monday, October 27, 2025
spot_img
Homeहेल्थहीट वेव से करोड़ों बच्चों की जोखिम में जान, UNICEF जारी किया...

हीट वेव से करोड़ों बच्चों की जोखिम में जान, UNICEF जारी किया अलर्ट

गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान सेहत के लिए बेहद हानिकार साबित हो सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने हीट वेव की चेतावनी जारी करते हुए कहा, दुनिया के कई देशों में हीट वेव जानलेवा साबित हो सकती हैं। बच्चों पर इसका ज्यादा दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ईस्ट एशिया में हीट वेव के कारण करोड़ों बच्चों की जान पर संकट बना हुआ है। यह दुनिया के उन हिस्सों में आता है, जहां बढ़ती गर्मी और हीट वेव का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलता है।

रपोर्ट की माने तो ईस्ट एशिया के देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बनी रही है। समयानुसार तापमान में बढ़ोत्तरी भी होती है। विशेषज्ञों का दावा है कि इन देशों में वर्ष 2024 सबसे गर्म हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एशियाई देशों, विशेष रूप से भारत में बढ़ती गर्मी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत में पिछले एक महीनें में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। बढ़ती गर्मी के दुष्प्रभावों से कैसे निपटा जाए, इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेषज्ञों के साथ बैठक कर आगे का प्लान तैयार की है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के संपर्क में आने से कई प्रकार के अल्पकालिक और दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। इससे हर साल लोगों में फैंटनेस, हीट स्ट्रोक, त्वचा की समस्या और ब्लड प्रेशर के जोखिमों के बढ़ने का भी खतरा रहता है। हीट स्ट्रोक की स्थिति में हमारा शरीर तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता खो देता है जिसके कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular