Monday, October 27, 2025
spot_img
Homeअपराधकौशांबी में अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक आरोपी...

कौशांबी में अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

यूपी | कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना पुलिस शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नन्दा का पूरा गांव के जंगल से एक अवैध रूप से संचालित तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया| वहीं पुलिस ने निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे एवं तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए है। बता दें कि एसपी के मुताबिक पकड़ा गया युवक इसके पहले भी अवैध तमंचा फैक्ट्री संचालित करने के आरोप में पश्चिम शरीरा थाना पुलिस द्वारा भी 2 साल पहले जेल भेजा जा चुका है। सराय अकिल थाना व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों को मुखबिर से क्षेत्र में अवैध तमंचा फैक्ट्री संचालित होने के जानकारी मिली।

जानकारी पर काम कर पुलिस ने नन्दा का पूरा गांव के जंगल में नदी की बाढ़ के हटने के बाद बने खार में पश्चिम शरीरा थाना के चक गुरैनी गांव का रहने वाला राजेश कुमार पुत्र मोतीलाल तिरपाल डाल कर अवैध तमंचा फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। राजेश कुमार बेहद शातिर बदमाश है। पुलिस ने इसके कब्जे से तलाशी के दौरान 5 निर्मित तमंचा, 4 अर्ध निर्मित तमंचा, 3 तमंचा बाड़ी, 3 जिंदा कारतूस एवं तमंचा तैयार करने का सामान बरामद हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular