Monday, October 27, 2025
spot_img
HomeअपराधUnnao Murder Case प्रेमी के साथ मिलकर की पत्नी ने पति को...

Unnao Murder Case प्रेमी के साथ मिलकर की पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर रची साजिश

उत्तर प्रदेश – उन्नाव में रिश्तों को शर्मशार करने वाला वाकया सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में सो रहे पति की गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद बगल में लेटी बेटी के साथ सो गई। पुलिस ने छानबीन की तो महिला की हकीकत सामने आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला उन्नाव जिले के एक गांव का है। यहां शनिवार को एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली। पुलिस को बताया गया कि घर में सो रहे युवक बेचालाल की गला काट कर हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना उसके पिता ने पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए सर्विलांस सेल से सुराग लगाया तो बेचालाल की हत्या में रायबरेली निवासी संजय का नाम सामने आया।

संजय और रेखा का अफेयर

संजय का मृतक बेचालाल की पत्नी रेखा से 3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। संजय चोरी छिपे रेखा से मिलने आया करता था। वह रेखा से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसके पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बीते शुक्रवार जब रेखा का पति बेचालाल घर में सो रहा था तब संजय ने फरसा से बेचालाल के गले में कई वार कर उसकी हत्या कर दीं। घटना के बाद प्रेमी संजय घर से निकल गया और पत्नी रेखा बगल के बिस्तर पर बेटी के साथ सो गयी। 

बेचालाल का शव मिलने से सनसनी

सुबह बेचालाल का शव उसके बिस्तर पर पड़ा मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस हत्या में शामिल मृतक की पत्नी रेखा और प्रेमी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बेचालाल की हत्या में इस्तेमाल हुआ फरसा भी बरामद कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular