Monday, October 27, 2025
spot_img
Homeअपराधमोनू ने मासूम पर रॉड से किया था 10 वार

मोनू ने मासूम पर रॉड से किया था 10 वार

लखनऊ (एसएनबी)। ठाकुरगंज के फरीदीपुर में सौतेले पिता मोनू मिश्रा ऊर्फ शिव शक्ति मिश्रा कसाई था। उसने छह वर्षीय प्रिंस पर लोहे की रॉड से 10 बार हमला किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के सिर, ठुड्डी, पीठ, पेट, हाथ, पैर समेत शरीर में 10 जगह गम्भीर चोट के निशान मिले है। उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर ने इसकी पुष्टि की हैं।

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पूछताछ के दौरान मोनू मिश्रा ने बताया कि वह काजल के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता था। कुछ समय तक, तो उसने काजल के बच्चों का खर्चा उठाया, लेकिन बाद में काजन के दोनों बच्चे उसे अखरने लगे। मोनू ने कई बार बच्चों को पहले पति के पास भेजने का दबाव बनाया, लेकिन काजल ने बच्चों को नहीं भेजा। इसको लेकर वह आए दिन बच्चों के साथ मारपीट करता था। वह अक्सर बच्चों को पीटने का कोई न कोई बहाना तलाश करता था। इसको लेकर काजल से कई बार मोनू का विवाद भी हो चुका था। इंस्पेक्टर का कहना है कि जिस वक्त मोनू बच्चों को पीट रहा था। काजल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन मोनू ने उस पर भी लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जब बच्चे की मौत हो गयी, तो आरोपित ने काजल को साथ भागने के लिए धमकाया भी था। पुलिस ने काजल का भी मेडिकल कराया, जिसमें काजल के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि हुई है।

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का कहना है कि काजल की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर शुक्रवार को मोनू को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपित के पास से लोहे की रॉड बरामद की हैं। विदित हो कि ठाकुरगंज के फरीदीपुर लालाबाग निवासी सुशील यादव के मकान में किराए पर मोनू मिश्रा, काजल व दो बच्चों के साथ रहता है। मोनू मिश्रा सआदतगंज के दिलाराम बारादरी चौपटिया का रहने वाला है। काजल की पहली शादी रायबरेली से हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व काजल ने पहले पति को छोड़कर मोनू मिश्रा के साथ रहने लगी। उसके पूर्व पति से दो बेटे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे काजल का छह वर्षीय बेटा प्रिंस पॉटी कर दिया, जिससे नाराज होकर मोनू ने मासूम को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular