यूपी के फिरोजाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. सोमवार देर रात हुए धमाके से आसपास के 6 मकान ढह गए.हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई। मलबे से 11 लोगों को बाहर निकाला गया। मलबे में एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है।
एसएडीआरएफ़ (SDRF) फायर की ब्रिगेड टीम 11 घंटे से रेस्क्यू में लगी हैं। बुलडोजर से मलबे को हटवाया जा रहा है। तलाश करने के लिए स्निफर डॉग्स बुलाए गए हैं। हादसा रात दस बजे नौशेरा गांव में हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आबादी के बीच फैक्ट्री चल रही थी, लेकिन आसपास के लोगों को इसका पता नहीं था.हादसे के बाद पुलिस टीम पहुंची तो गुस्साए लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। अफसरों ने लोगों को किसी तरह से शांत कराया। इसके बाद रेस्क्यू शुरू हुआ।
घटना के वक्त फैक्ट्री में कोई नहीं था। सभी मृतक आसपास के घरों के हैं। इस वजह से लोग प्रशासन से नाराज हैं। धमाका इतना तेज था कि 1 किमी तक आवाज सुनाई दी।



