राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में शुक्रवार शाम लगभग 5:48 बजे सिलेंडर ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,मौके पर पहुँची पुलिस और फायर टीम ने घायलों को KGMU अस्पताल में भर्ती कराया है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए। दुबग्गा के मुर्दापुर गांव स्थित ग्रीन सिटी में अशोक गुप्ता का मकान है मकान के अंदर अवैध गैस गोदाम का संचालन किया जा रहा था।
घटना की तस्वीरें…

मकान में सिलेंडर कटिंग और रिफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका हुआ था जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

आपको बता दें स्थानीय लोगों के मुताबिक,मकान में करीब 1 माह से अवैध गैस कटिंग और रिफिलिंग का काम चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस खतरनाक गतिविधि को लेकर कई बार शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अवैध गैस गोदाम के संचालन की जानकारी के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।



 
                                    