अगर आप भी है ऐतिहासिक चीजों को देखने के शौक़ीन, तो घूमने के लिए जाए राजस्थान की इन जगहों पर, देखने को मिलेंगे एक से बढ़कर महल और किले

0
51

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! घूमने के शौकीनों के लिए राजस्थान किसी खजाने से कम नहीं है। यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें मिलेंगी। न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी पर्यटक भी इन जगहों के मुरीद हैं और हर साल देशी समेत विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी 10 जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको जरूर जाना चाहिए। आप इन सभी जगहों पर आसानी से पहुंच सकते हैं।उदयपुरउदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। यहां की दो सबसे बड़ी झीलें फतेह सागर और पिछोला हैं। उदयपुर में घूमने के लिए कई विकल्प हैं, जिनमें से उदयपुर सिटी पैलेस सबसे खास है। उदयपुर हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर भी काफी मशहूर है। यहां जोड़े अपना हनीमून मनाने आते हैं।

जैसलमेर

गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर थार रेगिस्तान के किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है। जैसलमेर की मशहूर जगहों में जैसलमेर का किला सबसे खास है। किले की दीवारों के भीतर कुछ मंदिर भी हैं। राजस्थान घूमने आने वाले पर्यटक यहां जरूर आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here