इंदिरा नगर में रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर वंदना द्विवेदी की उसकी प्रेमी ने हत्या कर दी। 27 जनवरी को होटल में यह हादसा हुआ।
पुणे में इंफोसिस की इंजीनियर लखनऊ निवासी वंदना द्विवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेमी ने 27 जनवरी की रात लॉज में वारदात को अंजाम दिया। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार इंदिरानगर के सेक्टर 11 में रहने वाली वंदना (26) और जानकीपुरम विस्तार निवासी ऋषभ निगम के बीच प्रेम प्रसंग था। 27 jan की रात दोनों पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के हिंजवडी इलाके में लॉज के कमरा नंबर 306 में ठहरे थे। देर रात ऋषभ ने वंदना को पिस्टल से तीन गोलियां मारीं। इनमें से दो उसके सिर और एक सीने में लगी। इसके बाद ऋषभ भाग निकला। पुणे की पुलिस के अलर्ट जारी करने के कुछ घंटे बाद मुंबई पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऋषभ को दबोच लिया। परिवार इंदिरानगर में रहता है। माता-पिता अभी प्रयागराज में हैं, जबकि दोनों भाई वारदात की सूचना के बाद पुणे के लिए निकले हैं।



