राजधानी नवाबों के शहर के नाम से मशहूर लखनऊ अपनी संस्कृति और वास्तुकला के लिए मशहूर है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोमती नदी के दोनों किनारों पर स्थित है। लखनऊ एक ऐसा शहर है जो दो भागों में बंटा हुआ है। एक तरफ पुराना लखनऊ है, जिसकी अपनी एक ऐतिहासिक विरासत है, तो दूसरी तरफ नया लखनऊ है, जिसमें बड़े-बड़े पार्क से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक सब कुछ है। यानी हर तरह के यात्री के लिए कुछ न कुछ खास है।
लखनऊ चिकन मार्केट के अलावा अपनी ऐतिहासिक इमारतों, जीवंत सड़कों और थोक आभूषण दुकानों के लिए भी जाना जाता है। नया लखनऊ चौड़ी सड़कों, शॉपिंग मॉल और पार्कों से बना है। लखनऊ के बारे में एक और बात कही जाती है कि भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने इसकी नींव गोमती नदी के तट पर रखी थी। तब इसे लखनपुरी भी कहा जाता है। आज हम आपको कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप दो दिन की छुट्टियों में जा सकते हैं।क्लॉक टावर: इमामबाड़ा के पास स्थित हुसैनाबाद क्लॉक टावर (घंटाघर) 1881 में बनाया गया था। यह भारत का सबसे ऊंचा घंटाघर है, जिसकी ऊंचाई 67 मीटर है। इसमें 12 पंखुड़ियों वाले फूल के आकार का एक डायल है।

रेजीडेंसी लखनऊ: गोमती नदी के तट पर स्थित रेजीडेंसी का निर्माण अवध के नवाब आसिफ-उद-दौला ने करवाया था। इसका निर्माण 1775 ई. में आसिफ-उद-दौला ने शुरू कराया था और 1800 में नवाब सआदत अली खान ने इसे पूरा कराया था। 1857 में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों ने इस ऐतिहासिक इमारत पर कब्जा कर लिया और यहां अपना ठिकाना बना लिया। आजादी की लड़ाई भी रेजीडेंसी में लड़ी गई थी। यहां की दीवारों पर आज भी गोलियों के निशान मौजूद हैं। चारबाग स्टेशन से आवास की दूरी 4.8 किलोमीटर है.




