Monday, October 27, 2025
spot_img
Homeहेल्थ3 फूड ज्यादा खाएं, ना ढलेगी जवानी, ना कम होगी ताकत

3 फूड ज्यादा खाएं, ना ढलेगी जवानी, ना कम होगी ताकत

पिछले कुछ सालों में इंसान की संभावित उम्र 100 साल से घटकर काफी नीचे आ गई है। मगर दुनिया की कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां पर रहने वाले लोग 100 साल से भी ज्यादा जीते हैं और आखरी वक्त तक किसी जवान की तरह स्वस्थ और ताकतवर रहते हैं।

100 साल जीने का उपाय: जेनेटिक्स, दुर्घटना और बीमारी जैसे मौत के कारणों को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। मगर कुछ लोग एक्सरसाइज, स्मोकिंग और एल्कोहॉल की लिमिट और डाइट पर ध्यान ना देने की वजह से वक्त से पहले ही चले जाते हैं। साइंटिफिक रिपोर्ट्स में छपी एक रिसर्च के मुताबिक हाई फ्लेवेनोल्स से मरने के इन सभी वजहों का खतरा दूर किया जा सकता है।

फ्लेवेनोल्स क्या होते हैं?

यह फ्लेवोनोइड का एक प्रकार है जो कई सारे प्लांट बेस्ड फूड्स में मिलता है। एक्सपर्ट्स इंफ्लामेशन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर में इसे लेने की सलाह देते हैं। यह ब्लड फ्लो बढ़ाने में भी मदद करता है। कुछ शोध में इसे कैंसर की गांठ नष्ट करने वाला भी देखा गया है।

3 फूड्स में सबसे ज्यादा ये फ्लेवेनोल्स

  • चाय
  • प्याज
  • बेरीज

हाई फ्लेवेनोल्स वाले 10 फूड्स

  1. केल- कच्चे केल में ज्यादा फ्लेवेनोल्स
  2. प्याज- लाल प्याज में दूसरी किस्मों से ज्यादा फ्लेवेनोल्स
  3. सेब- छिलके के साथ ज्यादा फायदेमंद
  4. बेरीज- ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी में ज्यादा मात्रा
  5. चाय- ग्रीन टी और ब्लैक टी ज्यादा असरदार
  6. रेड वाइन- फ्लेवेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण
  7. टमाटर- कच्चे और पके दोनों फायदेमंद
  8. ब्रोकली- कई पोषक तत्वों के साथ फ्लेवेनोल्स मौजूद
  9. लैटस- रेड लीफ लैटस ज्यादा फायदेमंद
  10. अंगूर- लाल और बैंगनी अंगूर ज्यादा फायदेमंद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular