लखनऊ में गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदलकर सुबह 7:30 से अधिकतम 1:00 तक निर्धारित कर दिया है। यह आदेश सभी स्कूलों पर सामान्य रूप से लागू किया जाएगा। दरअसल, गर्मी के कारण तापमान में रोज हो रही बढ़ोतरी और हवा में बढ़ते लू को देखते हुए प्रशासन ने ये बड़ा फैसला लिया है। पहले स्कूलों के संचालन का समय सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हुआ करता था। मगर अब नए निर्देश सभी जिलों के अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।

बता दें कि अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने चरम पर हैं। बच्चों की कक्षाएं चल रही हैं। जिलाअधिकारी ने यह आदेश जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय / मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित कर प्रातः 7.30 बजे से अपराह्न 1.00 तक सीमित कर दिया गया है।
कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा यह आदेशजनपद लखनऊ में दोपहर के बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए में सभी बोर्ड के कक्षा-12वी तक के समस्त सरकारी/ गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए दिनांक 25.04.2024 (पच्चीस अप्रैल 2024) से अग्रिम आदेशों तक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से अधिकतम दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है।



