Monday, October 27, 2025
spot_img
Homeलखनऊलखनऊ :नगर निगम ने जोन-6 में चलाया अभियान,ड्रोन से मलेरिया मच्छर की...

लखनऊ :नगर निगम ने जोन-6 में चलाया अभियान,ड्रोन से मलेरिया मच्छर की दवा का छिड़काव..शहर के 500 तालाब-नदी-नालों में फिर डालेंगे दवा

लखनऊ मलेरिया मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिए ड्रोन से मॉस्किटो लारविसाइडल ऑयल का छिड़काव कराया गया। नगर निगम द्वारा यह दूसरी बार हुआ है कि डायरिया के बाद मलेरिया से बचाव के लिए अभियान शुरू हुआ है। लखनऊ नगर निगम के जोन छह इलाके में तालाब और नालों में एमएलओ दवा का छिड़काव किया गया है। इस अभियान में सफाई निरीक्षक राम जीत पांडे भी उपस्थित थे। जोनल अधिकारी मनोज कुमार यादव का कहना है कि शहर के 500 से ज्यादा तालाब और नालों में अब यह अभियान तेज होगा। लखनऊ के अलावा यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने तय किया है कि साल 2025 तक मलेरिया मुक्त देश करना है। ऐसे में केंद्रीय गाइड लाइन के तहत इस अभियान की शुरुआत की गई है।

अभियान की शुरुआत घंटाघर के पास की गई। यह लखनऊ का हेरीटेज जोन है। यहां शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों का प्रतिदिन आना होता है। ऐसे में इस इलाके में संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। नगर निगम की टीम ने करीब 6 कैमरे का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान करीब 50 से ज्यादा लोगों की टीम मौके पर मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular